देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के टाडा मोहल्ला निवासी जान मोहम्मद (35) अपने चाचा सलीम (70) निवासी फैसलाबाद के साथ बाइक से खुर्जा जा रहे थे।
जब वह एनएच-34 पर अगवाल पुल पर पहुंचे तो तभी अज्ञात कारणों से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग से टक्कर होने के बाद वह पुल से नीचे गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।