फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहन की टक्कर से बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हिंडन नदी के पास हज हाउस के नजदीक हुआ। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। मृतक के पिता ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हापुड़ के गांव रघुनाथपुर निवासी भानू प्रकाश सिंह ने बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा अंकित तोमर मोहननगर स्थित अमोर आइनोक्स कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार रात वह बाइक से घर लौट रहा था। हिंडन नदी पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। असंतुलित होकर अंकित का सिर डिवाइडर से टकरा गया। हेलमेट टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल अंकित को एमएमजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे नरेंद्र मोहन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले परिजनों ने नंदग्राम थाने में तहरीर दी, लेकिन दुर्घटनास्थल साहिबाबाद क्षेत्र में होने के कारण बाद में साहिबाबाद थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें