मोदीनगरम मृतक विनय कुमार का फाइल फोटो
मोदीनगर। भोजपुर के सैदपुर-शकूरपुर मार्ग पर शुक्रवार रात कोहरे के कारण एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।
शकूरपुर के रहने वाले विनय कुमार (35) मेरठ जिले के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित एक कंपनी में ट्रक चलाते थे। परिजनों ने बताया कि रात करीब आठ बजे विनय ने अपनी पत्नी को कॉल कर घर लौटने की जानकारी दी थी, मगर देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद चिंतित परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान सैदपुर-शकूरपुर मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप विनय की कार क्षतिग्रस्त मिली। कुछ ही दूरी पर विनय भी लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। परिजन उनको तत्काल नजदीकी अस्पताल में
ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि घने कोहरे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण हादसा हुआ। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया है। इसके बाद शव उनको सौंप दिया गया।