फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर एक और बाइक सवार की जान चली गई।मंगलवार देर रात भोजपुर क्षेत्र में गांव अमराला के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मूल रूप से बिहार के रहने वाले युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वह यहां मेरठ में रहता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बिहार के सीतामढ़ी जिले के थाना रून्नी सैदपुर निवासी 35 वर्षीय सूरज कुमार बाइक पर डीएमई से मेरठ की ओर जा रहे थे। रात करीब एक बजे सूरज अमराला गांव के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भोजपुर पुलिस और एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ भोजपुर ने बताया कि मृतक की पहचान उसके बैग से मिले आधार कार्ड से हुई। प्रारंभिक जांच में उसके मेरठ में रहने की जानकारी मिली है। एसीपी मोदीनगर के अनुसार, मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें