फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में बड़ा सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ईद मनाने जा रहे तीन युवकों की मौत

Sun, 01 May 2022 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ जिले के देहात थाना इलाके में एनएच 09 बाइपास पर मंसूरपुर कट के पास ईद मनाने अपने घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ईद मनाने अपने घर जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के देहात थाना इलाके में एनएच 09 बाइपास पर मंसूरपुर कट के पास ईद मनाने अपने घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।

रामपुर के मोहल्ला कानूनगो यान निवासी आमिर, शाहरुख निवासी मोहल्ला फर्राशान रामपुर और ईदुल निवासी मोहल्ला कौआ टोली कस्बा व थाना सिरौली जनपद बरेली रविवार सुबह बाइक से ईद का पर्व मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


जैसे ही तीनों देहात थाना इलाके में एनएच 09 मंसूरपुर कट पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडे ने बताया कि तीनों युवक गाजियाबाद में नौकरी करते थे। युवकों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद बाकी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें