फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लाते गांजा: नौ किलो नशे के साथ दो भाई गाजियाबाद से दबोचे, तीन जिलों में फैला था नेटवर्क

Fri, 27 Nov 2026 05:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद में पुलिस ने 9 किलो गांजे के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर तीन जिलों में बेचते थे। उनका यह नेटवर्क काफी समय से फैला हुआ था।
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नौ किलों गांजा समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों तस्कर सगे भाई है और गाजियाबाद के अलावा हापुड़ व बुलंदशहर आदि जनपदों में गाजा बेचते थे।

विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर सुनील भारद्वाज ने बताया कि बृहस्पतिवार रात भोजपुर क्षेत्र में गांजा तस्कर सक्रिय होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद भोजपुर पुलिस तस्करों की घेराबंदी में लग गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध दिखे। 

पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। छानबीन में दोनों गांजा तस्कर निकले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम दिनेश उर्फ दुनेश व पुष्पेंद्र पुत्रगण राजेन्द्र निवासी हैदरनगर नंगौला थाना कोतवाली जनपद हापुड़ बताया। 
विज्ञापन


पुलिस को पूछताछ में तस्करों ने बताया कि दोनों भाई दिल्ली से गांजा तस्करी कर जनपद गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में देहात क्षेत्र में लोगों को गांजा बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ जनपद मेरठ समेत कई अन्य स्थानों पर विभिन्न मुकदमें दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें