फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो रूट पर कम होगा बैटरमेंट चार्ज का बोझ

Thu, 21 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा और वैशाली मेट्रो रूट के इंफ्लूएंस जोन (लाभांवित क्षेत्र) के दायरे में घर के नीचे दुकान बनाने वालों को मेट्रो बैटरमेंट चार्ज पर जीडीए ने राहत दी है। अब डीएम सर्किल रेट के अंतर पर 15 फीसदी बैटरमेंट चार्ज का निर्धारण सर्किल रेट की बजाय महंगाई की दर (कास्ट इंडेक्स) के आधार पर होगा। मंगलवार को जीडीए बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो की खातिर धन जुटाने के लिए जीडीए ने वर्ष 2013 में मेट्रो रूट के दोनों ओर 500-500 मीटर के क्षेत्र को इंफ्लूएंस जोन घोषित किया था। इस दायरे में 2012-13 के डीएम सर्किल रेट को आधार मानते हुए जिस वर्ष नक्शा पास कराया जा रहा है, उसके अंतर पर 15 फीसदी बैटरमेंट चार्ज लिया जाता है। मेट्रो रूट के राजेंद्र नगर, मोहननगर, जीटी रोड समेत कई क्षेत्रों में 2012-13 की तुलना में डीएम सर्किल रेट 30 से 50 फीसदी तक बढ़ गया।

इससे बैटरमेंट की दर काफी बढ़ गई। इस पर लोगों ने जीडीए से आपत्ति जताई थी। जीडीए सीएटीपी इश्तियाक अहमद ने बताया कि 2012-13 में निर्धारित हुए बैटरमेंट चार्ज की दरों को फ्रीज कर दिया गया है। डीएम सर्किल बढ़ने के बावजूद बैटरमेंट चार्ज सिर्फ महंगाई के लिहाज से ही बढ़ेगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बैटरमेंट चार्ज की गणना
उदाहरण के रूप में किसी क्षेत्र का सर्किल रेट 2012-13 में 10,000 रुपये है और नक्शा पास कराते समय सर्किल रेट 12,000 रुपये हो गया है, तो 2000 रुपये का 15 फीसदी यानी 300 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से बैटरमेंट चार्ज लगता है। अब सर्किल रेट की बढ़ोत्तरी के अंतर की बजाय महंगाई की दर के अनुपात में चार्ज लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें