फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ पर योग के लिए शुरू हुई तैयारियां

Sun, 15 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
yoga day - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजपथ पर 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की तैयारी गाजियाबाद में शुरू हो चुकी है। राजपथ पर योग करने के लिए गाजियाबाद के एक हजार युवाओं को तैयार किया जाएगा। इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में एक माह की नि:शुल्क योग कार्यशाला शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक अमरदीप ने बताया कि इस बार 21 जून को राजपथ पर योग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग दिवस को सफल बनाने के लिए पतंजलि संस्था द्वारा देश भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गाजियाबाद में भी एक हजार लोगों की टीम तैयार की जाएगी।

ये लोग राजपथ दिल्ली में योग दिवस पर अपना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर केयुवाओं को योग में पारंगत करने के लिए 15 मई से शहर के अलग-अलग पार्कों में एक माह तक नि:शुल्क योग शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


शिविर में जो लोग नियमित शामिल होंगे और योग के सभी आसन सही कर सकेंगे, उनका पंजीकरण राजपथ के लिए किया जाएगा। अमरदीप ने बताया कि वर्ष 2015 में गाजियाबाद से 500 लोगों ने राजपथ पर होने वाले योग में प्रतिभाग किया था। इस बार यह संख्या दोगुनी कर दी गई है।

सभी पार्कों में योग की क्लास सुबह 5:30 बजे से 7 बजे तक लगाई जाएगी। शिविर में युवा, बुजुर्ग, महिला व पुरुष सभी शामिल हो सकेंगे। योग शिविर के पार्क पब्लिक डिमांड पर और भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


इन जगहों पर लगेगी योग कार्यशाला
नवयुग मार्केट अंबेडकर पार्क, विवेकानंद नगर पार्क, सिंहानी गेट लाजवंती पैलेस, घूकना पार्क
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें