चुनाव मैदान में ताल ठोकने वाली तीन महिला ‘महारथी’ रण से पहले ही मैदान छोड़ गईं। गाजियाबाद, साहिबाबाद और लोनी विधानसभा क्षेत्रों से पर्चा एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। 11 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान में अब गाजियाबाद की पांचों विधानसभा के लिए 53 प्रत्याशी ही मैदान में हैं।
शुक्रवार को नामांकन वापसी का दिन था। लोनी विधानसभा क्षेत्र से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बाहुबली नेता मदन भैया की पत्नी गीता देवी सुबह अपने कुछ समर्थकों के साथ पहुंची और नामांकन वापस ले लिया। गीता ने निर्दलीय रूप से इस सीट पर पर्चा दाखिल किया था।
इसके बाद साहिबाबाद सीट से सुषमा शर्मा भी कलक्ट्रेट पहुंची और अपना नामांकन वापस ले लिया। गाजियाबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकने वाली निर्मल यादव ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया।
नामांकन वापसी की अंतिम तारीख के बाद अब सभी पांचों विधानसभाओं में कुल 53 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। दूसरी ओर नामांकन वापसी प्रक्रिया के साथ ही फाइनल प्रत्याशियों को शुक्रवार देर शाम तक ही चुनाव चिन्हों का भी आवंटन कर दिया गया।
नामांकन वापसी के बाद अब विधानसभावार प्रत्याशियों की स्थिति और उनके चुनाव चिन्ह:
गाजियाबाद विधानसभा: कुल 13 प्रत्याशी
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
अतुल गर्ग भाजपा कमल
सुरेश बंसल बसपा हाथी
केके शर्मा कांग्रेस-सपा गठबंधन हाथ
सुल्तान सिंह रालोद हैंडपंप
धीरेंद्र यादव निर्दलीय प्रेशर कूकर
अकीला बेगम निर्दलीय कप-प्लेट
अखिलेश कुमार निर्दलीय आटो रिक्शा
विक्रम स्वतंत्र जनता राज पार्टी झूला
शमशेर राणा निर्दलीय ट्रेक्टर चलाता किसान
विकास मल्होत्रा निर्दलीय मोतियो का हार
महेशचंद्र गौतम निर्दलीय सिलाई मशीन
किरन शर्मा सर्व सम्भाग पार्टी टायर
मतलूब अहमद निर्दलीय चारपाई
-----
साहिबाबाद विधानसभा: कुल 11 प्रत्याशी:
सुनील शर्मा भाजपा कमल
अमरपाल शर्मा सपा-कांग्रेस गठबंधन हाथ
जलालुद्दीन बसपा हाथी
राकेश निर्दलीय बैटरी टार्च
नवनीत शर्मा अपनी जिंदगी अपना दल फूलगोभी
राजीव निर्दलीय नारियल
विक्रम शिवसेना तीर-कमान
अंशुमनी धवन सर्वजन समता पार्टी साइकिल पंप
सुधीर भारद्वाज जनता राज विकास पार्टी सिलाई मशीन
प्रेमचंद स्वतंत्रता जनता राज पार्टी झूला
जगदंबा प्रसाद शर्मा सीपीआईएम हथौड़ा हसिया सितारा
----
मोदीनगर विधानसभा: कुल 9 प्रत्याशी:
डा. मंजू सिवाच भाजपा कमल
वहाब चौधरी बसपा हाथी
रामआसरे शर्मा सपा-कांग्रेस गठबंधन साइकिल
सुदेश शर्मा रालोद हैंडपंप
विशांत राज लोक पार्टी मूंगफली
निजाम चौधरी निर्दलीय आटो रिक्शा
मोहम्मद अली निर्दलीय ट्रेक्टर चलाता किसान
रामकुमार राष्ट्रवादी प्रजा दल कोट
सुमित निर्दलीय पेट्रोल पंप
----
मुरादनगर विधानसभा: कुल 14 प्रत्याशी:
अजितपाल त्यागी भाजपा कमल
सुधन रावत बसपा हाथी
सुरेंद्र प्रकाश गोयल सपा-कांग्रेस गठबंधन हाथ
अजयपाल सिंह रालोद हैंडपंप
रामश्रय प्रसाद लोकतांत्रिक मानवतावादी पार्टी स्कूल बैग
अरुणेश कुमार तेवतिया निर्दलीय कैमरा
नत्थू सिंह निर्दलीय कप प्लेट
अशोक कुमार निर्दलीय सिलाई मशीन
रविदत्त निर्दलीय टीलर
संजीव कुमार स्वतंत्र जनताराज पार्टी झूला
दिशांत त्यागी निर्दलीय ट्रेक्टर चलाता किसान
ताज मोहम्मद निर्दलीय करनी
मूलचंद निर्दलीय हॉकी और बॉल
रोहताश सिंह नेशनल यूथ पार्टी लैटरबॉक्स
----
लोनी विधानसभा:
नंदकिशोर भाजपा भाजपा
जाकिर अली बसपा हाथी
राशिद मलिक सपा साइकिल
मदन भैया रालोद हैंडपंप
अमित हिंदु रक्षा दल नारियल
नसीम सुखी समाज ऑटो रिक्शा
----