फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सॉरी मां': इस जन्म तेरा हो नहीं पाया...दोस्तों से कहा मम्मी का ध्यान रखना, ट्रेन के आगे कूदकर लड़के ने दी जान

Mon, 01 Jul 2024 05:35 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

सुसाइड से पहले लड़के ने परिजनों और दोस्त को फोन पर अंतिम संदेश भेजा। दोस्तों के फोन पर मैसेज कर बोलो मां का ध्यान रखना। ट्रेन की चपेट में लड़के की मौत हो गई।
विज्ञापन
लड़के ने ट्रेन के आगे की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी के बॉर्डर थाना क्षेत्र की शिव वाटिका कॉलोनी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए आकाश शर्मा ने मौत से पहले अपने परिजनों के फोन पर अंतिम संदेश भेजा था। आकाश ने परिजनों के फोन पर शनिवार रात करीब 3 बजे भेजे गए मैसेज में बताया कि सॉरी मां इस जन्म में तेरा हो नहीं पाया। इससे पहले आकाश ने अपने दोस्तों को भी संदेश भेजे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

आकाश ने अपने कुछ दोस्तों को रात करीब सवा बजे मैसेज भेजना शुरू किए। मैसेज में आकाश ने दोस्तों के लिए लिखा कि बाय मां का ध्यान रखना तू। उस समय किसी दोस्त ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। आकाश के पिता नवनीत शर्मा उर्फ नीटू दिल्ली के चांदनी चौक में साड़ी की दुकान पर काम करते हैं। नवनीत शर्मा के दो बेटे थे। वह मूल रूप से बागपत के रहने वाले हैं। आकाश की मौत के बाद वह शव बागपत अपने मूल निवास ले गए। 

बागपत में उन्होंने अंतिम संस्कार किया। लोनी अंकुर विहार एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि ट्रेन डीजल इंजन 49278 के लोको पायलेट द्वारा बताया गया कि ट्रेन का इंजन लोनी से शाहदरा की तरफ जाते समय एक युवक अचानक लाइन पर आ गया। जिस कारण ट्रेन से कटकर उसकी मृत्यू हो गयी है। आकाश घर से रात के समय ही बिना बताए निकल गया था। इस मामले में परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते घटना होने की बात सामने आई
मृतक के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि मौत का सही कारण का पता नहीं है। कुछ लोगों ने बताया कि वह किसी लड़की से प्रेम करता था। लड़की से वह शादी करना चाहता था। लेकिन उस लड़की का कहीं और रिश्ता हो गया। इसके चलते वह दुखी रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें