फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में काल बनी बिलजी: खेत में काम कर रहीं सात महिलाओं पर टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, दो गंभीर

Mon, 01 Jul 2024 02:16 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

 बुलंदशहर में धान की रोपाई कर रहीं सात महिलाओं पर हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया। महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घटना से बाद से ग्रामीण गुस्से में हैं।
विज्ञापन
गुस्से में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव फरीदाबांगर में सोमवार सुबह गांव निवासी सात महिलाएं धान की रोपाई कर रही थी। इस दौरान ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेत में गिर गया। करंट लगने पर वीरेश पत्नी जयकरण, कुंती पत्नी बबली, कविता पत्नी शिवकुमार, रीना पत्नी छोटेलाल, सरोज पत्नी चंद्रपाल ने किसी तरह खेत से भाग कर जान बचाई।

विज्ञापन


जबकि राजकुमारी पत्नी मनोज और गुड्डी पत्नी सुमित खेत में ही तड़पती रही। आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद तक भी बिजली नहीं काटी गई। किसी तरह महिलाओं को खेत से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ दौलतपुर कलां बिजली घर पर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। बिजली घर पर तैनात कर्मचारी मौके से फरार हो गए।  थाना पुलिस व नायब तहसीलदार मुन्ने खां और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें