फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड में सीधे दाखिला लेने वाले छात्रों की सूची मांगी

Thu, 05 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सीसीएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएड में बिना काउंसलिंग के सीधे दाखिला लेने छात्रों का डाटा सीसीएसयू ने मांगा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है कि बीएड कॉलेज यदि स्टूडेंट्स का डाटा देंगे तो 20 मई को होने जा रहे मेन एग्जाम के साथ ही इन स्टूडेंट्स का भी परीक्षा करा दी जाएगी।
विज्ञापन


सीसीएसयू के  सहायक प्रवक्ता डा. प्रशांत कुमार के मुताबिक बीएड के मेन एग्जाम 20 मई से शुरू होने जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने एग्जाम का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड भी जल्द अपलोड कर दिए जाएंगे।

बीएड कॉलेजों में बिना काउंसलिंग के डायरेक्ट एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को भी एग्जाम देने का मौका दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में बैठक कर अंतिम निर्णय लेंगे इसलिए यूनिवर्सिटी ने सभी बीएड कॉलेजों से ऐसे स्टूडेंट्स का पूरा ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स के हिसाब से आगे की रणनीति तय की जाएगी। कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि लिस्ट जल्द से जल्द भेजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें