फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक किनारे करने की बात पर कार चालक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के जवाहर पार्क निवासी अवधेश कुमार का आरोप है कि 20 अगस्त की रात आयुष नाम के बाइक चालक ने उनके साथ मारपीट की। विवाद तब हुआ जब अवधेश ने कार का हॉर्न बजाकर बुलेट चालक आयुष से साइड मांगी। आरोप है कि बाइक चालक ने उन्हें कार से निकालकर पहले लोहे के पंच से मारा। इसके बाद चाकू गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 22 अगस्त की रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दर्ज मुकदमे में अवधेश ने बताया कि 20 अगस्त की रात वह सीमापुरी डिपो की तरफ से आ रहे थे। उन्हें अपनी कार शालीमार गार्डन के श्रीराम एनक्लेव में खड़ी करनी थी। बताया कि उनकी कार के आगे बुलेट बाइक पर आयुष नाम का युवक जा रहा था। उन्होंने साइड देने के लिए हॉर्न बजाया, लेकिन उसने साइड नहीं दी। इसके बाद उन्होंने दोबारा हॉर्न बजाया। इस पर आयुष ने बाइक उनकी कार के आगे लगाकर उन्हें रोका और गाड़ी से बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आयुष ने लोहे का पंच निकाला और उसे पहनकर उन पर कई बार हमला किया। इसके बाद फोन करके अपने साथियों को बुलाया और फिर उनके गले पर चाकू रख जान से मारने की धमकी दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिस जगह विवाद हुआ वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घायल की हालत अब ठीक है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें