मार्च के बाद अब अप्रैल में 12 सरकारी छुट्टियां होने से लोगों को फिर परेशानी झेलनी होगी। अप्रैल में सरकारी विभागों में 12, जबकि राष्ट्रीयकृत बैंकों में 11 दिन की छुट्टियां होने से केवल 18 से 19 दिन ही काम होगा। विभागों और बैंकों की छुट्टियाें का सीधा असर व्यापार सहित सरकारी विभागों में लोगों के निजी कामों पर पड़ेगा।
बैंकों की छुट्टियों के चलते चैक क्लीयरेंस सहित ट्रांजेक्शन नहीं होने का असर व्यापारिक लेनदेन पर पड़ेगा। बेहतर होगा की इन छुट्टियों के बीच में अपने काम करा लें। दूसरी ओर सरकारी विभागों में रजिस्ट्री, विभिन्न प्रमाण-पत्रों सहित अन्य सरकारी कामकाज भी प्रभावित रहेंगे।
अप्रैल माह में चार रविवार के अलावा पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती, आठ अप्रैल को चैटी चंद, नौ अप्रैल को सेकेंड सेटर-डे की छुट्टी रहेगी। फिर 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती, 15 को रामनवमी और 16 अप्रैल को गाजियाबाद में सीकरी मेले का लोकल अवकाश रहेगा। फिर 20 अप्रैल को महावीर जयंती और 21 अप्रैल को हजरत अली जयंती का अवकाश है।