पेंशन योजनाओं का लाभ उठा रहे ऐसे लाभार्थी जिनका खाता अब तक आधार नंबर से लिंक नहीं हुआ है, लंबे समय तक वे पेंशन नहीं ले सकेंगे। कभी भी उनके खाते में पेंशन राशि जानी बंद हो सकती है। सीडीओ कृष्णा करुणेश ने ऐसे लाभार्थियों का आधार कार्ड बनाने के लिए दो दिवसीय कैंप लगाने के आदेश दिए हैं।
सीडीओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि आधार नंबर को खाता से लिंक न करने पर पेंशन धारकों के खाते में पेंशन जानी बंद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बार-बार रिमांइडर के बावजूद बड़ी संख्या में पेंशन लाभार्थियों का खाता आधार नंबर से लिंक नहीं हुआ है। ऐसे में 28 और 29 मार्च को आधार कार्ड के कैंप लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि यह दो दिवसीय कैंप नगर निगम के सभी जोनल ऑफिस, तहसील मुख्यालय, विकास खंड मुख्यालय के साथ ही नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद कार्यालय पर आधार कार्ड बनाने के लिए विशिष्ट शिविर लगाया जाएगा।
सीडीओ ने कहा कि जो भी पेंशन लाभार्थी अब तक भी अपना आधार कार्ड नहीं बनवा सके हैं, वे 28, 29 मार्च को अपने निकट के कार्यालय पर जाकर आधार कार्ड बनवा सकते हैं।