साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट की उड़ान एक बार फिर कोहरे की वजह से प्रभावित हुई। मंगलवार को बंगलूरू की तरफ जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान मंगलवार को करीब 40 मिनट की देरी से उड़ी। किशनगढ़ से आने वाली और हिंडन से किशनगढ़ को जाने वाली उड़ानें भी डेढ़ घंटे लेट रहीं। स्टार एयर की दोनों उड़ानें काफी देरी से उड़ीं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
उड़ानों को व्यवस्थित करने के लिए हिंडन से सुबह की उड़ानों को स्थगित किया जा चुका है। बावजूद इसके अन्य उड़ानें भी समय से नहीं हो पा रहीं। एयरपोर्ट निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि मंगलवार को दो उड़ानें लेट हुई थीं। अन्य सभी उड़ानें अपने समय से थी।