अमर उजाला के एक महीने तक चलने वाले दिवाली शॉपिंग फेस्टिवल का धूमधाम से समापन हुआ। पिछले तीन साल से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ग्रेट ग्रैंड मस्ती की हीरोइन और कॉमेडी नाइट बचाओ में परफार्म करने वाली पूजा बनर्जी ने शिरकत की।
गोविंदपुरम हापुड़ रोड स्थित इंपेरियल बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में पूजा बनर्जी के डांस परफार्मेंस का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल के प्रतिभागियों को सेलिब्रटी के साथ सेल्फी खिंचवाने और विशेष मुलाकात का मौका मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक और मंडलाधिकारी रहे।
पूजा के हॉल में पहुंचते ही उनके प्रशंसकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। उसके बाद पूजा ने द ग्रेट ग्रैंड मस्ती के गानेे सहित ये मेरा दिल प्यार का दीवाना, चिट्टियां कलाइयां, बेबी डॉल आदि फिल्मी गानों से समां बांध दिया। देर रात तक पूजा के साथ-साथ दर्शक भी थिरकते रहे।
इस मौके पर पूजा ने कहा कि गाजियाबाद आकर वह गदगद हो गईं, यहां के दर्शक उन्हें काफी अच्छे लगे। कार्यक्रम के समापन केबाद सभी मेहमानों ने खाने पीने का भी लुत्फ लिया। कैटरिंग की व्यवस्था अन्न जल केटरर्स के अनमोल जौहरी ने किया था जिसकीसभी मेहमानों ने जमकर तारीफ की।
नगर आयुक्त अब्दुल समद, बिंदल एक्सक्लूसिव के आशुतोष गुप्ता, विजी सेल्स के राजीव गर्ग और अमर उजाला के महाप्रबंधक भवानी शर्मा ने दीप प्रज्जवलन किया। मुख्य अतिथि के रूप में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार और मंडलाधिकारी पीपी कर्णवाल मौजूद रहे।
यशोदा अस्पताल, रोहन मोटर्स, सेठी ग्रुप, ब्रिस्टल बैंक्वेट, प्रचार आउटडोर, वीजी सेल्स, बिंदल, केडी ऑडियो विजन, फ्लोर एंड फर्निशिंग, क्रॉफ्ट डिस्ट्रीब्यूटर, रतनदीप, जेकेएम लीला होंडा, संगम होंडा, सम्राट यामाहा, गणपति हाईटेक डिस्ट्रीब्यूटर, त्वम, लिविन, जीएस टीवीएस, अपोहन धूप,
ओम निकेत एलजी शॉपी, गुडलक, मंगलदीप, रामनाथ मनोज कुमार, पिंडी रेस्टोरेंट, ड्रिजलिंग लैंड, सिद्ध कैटरर्स, साई सेल्स, स्टार एशिया, सुमन बजाज, वेलेंटाइन किचन वर्ल्ड, रिनोल्ट गाजियाबाद, साड़ी महल, यूपी क्रॉकरी, मिस्टर ब्राउन बेकर, क्लासिक डेकोर, सुप्र्रीम फर्नीचर और दिनेश नगर।
-
प्रिसं एडवरटाइजिंग अजय जैन, निशांत एडवरटाइजिंग रितेश महाजन, सुदर्शन एडवरटाइजिंग प्रमोद शर्मा, रीता एडवरटाइजिंग प्रमोद त्यागी, सैफरोन एडवरटाइजिंग शशि व पवन, कषिका एडवरटाइजिंग आशुतोष त्यागी, विज्डम एडवरटाइजिंग दीपक कुमार, सेठी ग्रुप प्रतीक त्यागी, फ्लोर एंड फर्निंशिंग राजीव गुप्ता,
सम्राट मोटर्स गुरमीत सिंह, ड्रिजलिंग लैंड विवेक, स्टार एशिया कपिल, आईएमएस ग्रुप कोमल बुद्धिराजा, पिंडी रेस्टोरेंट से भुवनेश रहेजा व उत्कर्ष गौड़, सुप्रीम फर्नीचर दीपक अग्रवाल, मोटर्स क्राफ्ट से संजय त्यागी, यूपी क्राकरी से संदीप, सरदार जी स्किन क्योर से हरप्रीत सिंह, यशोदा अस्पताल डॉ. आशीष गौतम (सर्जन),
तुलसी एकेडमी विख्यात सिंह, जेकेजी स्कूल करुण गौड़, एचआरआइटी अतुल भूषण, टैलेंट एकेडमी शिवतेज त्रिपाठी, रॉयल किड्स से रिचा सूद, सरदार जी स्किन क्योर मेरठ वाले हरमीत सिंह, सिंह स्किन क्योर जोगिंदर सिंह भाटिया, क्लासिक डेकोर से योगेश सिंघल,
अपोहन धूप से डॉ. राहुल चतुर्वेदी, सिद्ध कैटर्स से संजय सतीजा सहित इंपेरियम बैंकवेट हॉल के मनोज डागर एवं राजन माहेश्वरी मौजूद रहे।
अभी फिल्मों पर कर रही हूं फोकस : पूजा
बचपन से हीरोइन ही बनना चाहती थी। एड सहित टीवी सीरियल्स में काम मिला था। धार्मिक सीरियल में काम करने केबाद कॉमेडी नाइट्स बचाओ करने का मौका मिला जिसको करके सबसे अधिक खुशी मिली। यह कहना था बाजीराव मस्तानी और द ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म में काम कर चुकी पूजा बनर्जी का।
उन्होंने बताया कि उन्हें पूजा बोस के नाम से भी लोग जानते हैं। गूगल पर उनके बारे में कई जानकारियां गलत हैं और एक और पूजा बैनर्जी भी हैं जिनके नाम से लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल हिमेश रेशमिया की एलबम में एक्ट किया है। बुधवार को एलबम ऑफिशियली रिलीज हुआ।
कॉमेडी नाइट बचाओ से हटने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वह अभी पूरी तरह से फिल्मों पर फोकस कर रही हैं इसलिए टीवी पर कम दिखाई देंगी। अगर एक्टर नहीं होती तो क्या होती इस सवाल पर हंसते हुए उन्होंने जवाब दिया कि वैसे तो वह बचपन से ही हीरोइन बनना चाहती थीं लेकिन अगर किसी कारण हीरोइन नहीं बन पाती तो टीचर बनतीं।