गाजियाबाद में एक केले की ठेला लगाने वाले की गंदी हरकत का वीडियो सामने आया है। जहां नौशाद नाम के शख्स ने एक आठ साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
थानाक्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले युवक को कॉलोनी के ही लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान उससे मारपीट भी की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर कॉलोनी में फल बिक्री करने वाले न्यू हिंडन विहार निवासी नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी घर के बाहर खड़े होकर खेल रही थी।
21 सितंबर को कॉलोनी में फल का ठेला लगाने वाले नौशाद ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। तभी स्थानीय लोगों ने आरोपी को बच्ची के शोर मचाने पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद मारपीट और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।