फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: जीडीए फ्लैट का छज्जा गिरा, मासूम समेत दो की मौत, बचाव टीम ने शवों को निकाला

Wed, 14 May 2025 11:44 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद

सार

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिस फ्लैट का छज्जा गिरा है वह शबीना खान नाम की महिला का है। महिला मानवाधिकार आयोग की संस्था चलती है।
विज्ञापन
मौके पर पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र के तुलसी निकेतन इलाके में बने जीडीए के एक फ्लैट का छज्जा बुधवार की रात करीब 8 बजे भर भराकर नीचे गिर गया। मलबा नीचे खड़े आकाश उर्फ रिंकू (26) और उनके भांजे लड्डू (3) के ऊपर गिरा। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की टीम पहुंची और मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिस फ्लैट का छज्जा गिरा है वह शबीना खान नाम की महिला का है। महिला मानवाधिकार आयोग की संस्था चलती है। शुरुआती जांच में पता चला कि फ्लैट के नीचे ही पड़ोस में रहने वाले धीरज की किराने की दुकान है। हादसे के समय दुकान में धीरज और उनकी मां कमलेश मौजूद थे। उसी समय आकाश अपने भांजे को लेकर चावल खरीदने दुकान पर पहुंचा था। धीरज की पत्नी सोनी ने बताया कि छज्जे को अवैध रूप से निर्माण करा कर आगे बढ़ा लिया गया था।

विज्ञापन

उसके ऊपर शौचालय व रसोई घर भी बनवाया था। साथ ही छज्जे पर ही पानी की टंकी और एसी का आउट डोर यूनिट भी रखा था। करीब एक साल से छज्जे में लगातार पानी का रिसाव होने की वजह से कई बार उन्होंने इसकी शिकायत भी की थी। लेकिन छज्जे की ना तो मरम्मत कराई और ना ही उस पर से वजन कम किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ और उसमें दो लोगों की जान चली गई।

यह भी पढ़ें- पति ने बीवी का बनाया अश्लील वीडियो: सोशल मीडिया पर खुद किया वायरल... इस कुकृत्य में ससुर-सास ने भी दिया साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें