फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में भरभराकर गिरा छज्जा

विज्ञापन
गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में गिरा छज्जा। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : katra news
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट में भवन के जर्जर होने के कारण बृहस्पतिवार को बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। यहां का छज्जा भरभरा कर गिर गया। इसके बाद लोगों में भय का माहौल है। आरडब्ल्यूए ने इसकी शिकायत लखनऊ जाकर आवास विकास परिषद आयुक्त से की और जिले के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एओए अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि प्लंबर तीसरी मंजिल पर झूले की मदद से छज्जे पर खड़े होकर लीकेज रिपेयर कर रहा था। तभी जर्जर छज्जा भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि प्लंबर सेफ्टी बेल्ट के साथ कार्य कर रहा था। इस कारण गिरने से बच गया और झूले पर लटका रह गया। त्रिपाठी ने बताया जर्जर भवन की मरम्मत के लिए कई बार उप्र आवास विकास परिषद में शिकायत की गई। मगर परिषद लापरवाह बना हुआ है। आरडब्ल्यूए ने इसकी शिकायत शुक्रवार को लखनऊ जाकर आवास विकास परिषद आयुक्त बलकार सिंह से की। मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि आवास आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में भवन जर्जरता के अतिरिक्त भवन पेंटिंग, विद्युत ढांचा यूपीपीसीएल को हस्तात्रण, अग्निशमन सुरक्षा यंत्रों की मरम्मत, शेष 9 लिफ्ट के हस्तातंरण आदि की शिकायत की गई। आवास आयुक्त ने विद्युत अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह को फटकार लगाते हुए 15 दिन में विद्युत्, फायर फाइटिंग और लिफ्ट की समस्या दूर करने की चेतावनी दी। इस मौके पर रेलवे बोर्ड सदस्य अनिल पांडे, उपाध्यक्ष रंजन कुमार, शंकरलाल वत्स, अरविंद राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें