फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद: कल सुबह रूट देखकर निकलें घर से

Mon, 12 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नमाज के मद्देनजर मंगलवार सुबह सात बजे से 11 बजे तक शहर में कई स्थानों पर रूट डायवर्जन रहेगा। लिहाजा डायवर्जन देखकर घर से निकलें, ताकि गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो और जाम से बच सकें।आवागमन के लिए जीटी रोड की बजाय अंबेडकर रोड का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


पुराना बस अड्डे से संजय गीता चौके होते हुए एनएच-58 से गंतव्य को जाएं। एएलटी फ्लाईओवर और राजनगर एक्सटेंशन रोड का इस्तेमाल करें। रूट डायवर्जन से बचने के लिए लालकुआं की ओर से शहर की ओर आ रहे हैं तो साजन मोड़ से डायमंड फ्लाईओवर होते हुए जाएं। जीटी रोड पर चौधरी मोड़ से आगे घंटाघर की तरफ वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।

लिहाजा अंबेडकर रोड होते हुए पुराना बस अड्डा की ओर से निकलें। इसी तरह हापुड़ तिराहे से घंटाघर की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें भी पुराने बस अड्डे की तरफ से निकलना पड़ेगा। मेरठ तिराहे से सभी भारी वाहनों को पटेलनगर तिराहे से डायवर्ट कर संजय-गीता चौक से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बकरीद की नमाज का समय
जगह                            वक्त
पीरवाला मदरसा                सुबह 6:30 बजे


दिल्ली गेट बड़ी मस्जिद        सुबह 6:30 बजे
सेक्टर-23 जामा मस्जिद        सुबह 8:30 बजे


ईदगाह इस्लामनगर               सुबह 8:30 बजे
मरकज मस्जिद कैलाभट्ठा       सुबह 9:30 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें