फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद: घर जाने की जल्दी में जिंदगी से खिलवाड़

Mon, 12 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
छत पर सफर करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकरीद पर घर जाने वालों की ट्रेनों और बसों में जबरदस्त भीड़ रही। सोमवार को मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, अमरोहा व आसपास के अन्य शहरों को जाने वाली ट्रेनों और बसें फुल रहीं। भीड़ के चलते अंदर सीट न मिली तो लोगों ने बसों और ट्रेनों की छत पर बैठकर सफर किया। वहीं ट्रेनों में जनरल कोच फुल होने पर लोग जनरल टिकट पर ही रिजर्वेशन कोच में चढ़ गए।
विज्ञापन


अधिकांश लोग रविवार को ही ईद मनाने घर पहुंच गए। इसके चलते रविवार को भी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही थी। रविवार को कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, मुगलसराय, गोरखपुर और बिहार की ट्रेनें खचाखच भरी थीं, वहीं सोमवार को कम दूरी वाले यात्री ड्यूटी के बाद घरों के लिए रवाना हुए।

सोमवार शाम मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, देवबंद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, खुर्जा, शामली, दिल्ली, पानीपत आदि शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनें और बसें फुल रहीं। आनंद विहार से चलने वाली बसों में हालात यह थे कि यात्री छतों पर बैठकर सफर करने को मजबूर थे।
विज्ञापन


ईद पर घर जाना था तो लोगों ने छत पर बैठकर सफर करने में भी संकोच नहीं किया। सोमवार देर रात तक बसों और ट्रेनों का नजारा ऐसा ही रहा। वहीं रोडवेज की बसों से भीड़ कंट्रोल न हुई तो डग्गामार बस संचालकों ने इसका जमकर फायदा उठाया।

हीद नगर के विवादित स्थल पर नहीं अदा होगी नमाज
हिंडन पार इलाके के शहीद नगर स्थित विवादित स्थल के आसपास प्रशासन ने धारा-144 लगा दी है। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम निधि केसरवानी ने यह कदम उठाया है।

डीएम ने आदेश दिया है कि इस विवादित स्थल पर किसी भी समुदाय या संगठन द्वारा नमाज या कोई अन्य धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा।
डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि पुलिस चौकी शहीद नगर से सटी खसरा सं0 126/1277 की भूमि काफी समय से विवादित है।

यह भूमि नगर निगम की है। उक्त विवादित स्थल के आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई है। साथ ही एसएसपी को निर्देशित किया गया है कि यहां यथा स्थिति बनी रहे।

डीएम ने कहा कि इस स्थल पर कोई भी व्यक्ति, संगठन और समुदाय द्वारा कोई सामूहिक जुलूस आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा। यहां किसी भी प्रकार का नारा लगाना और ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा शोर/व्यवधान उत्पन्न करना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कोई भी बाहरी व्यक्ति संवेदनशील स्थल से 200 मीटर की परिधि के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। पांच या पांच से अधिक व्यक्ति यहां एकत्र नहीं हो सकेंगे। इस प्रतिबंधित परिधि में किसी प्रकार का शस्त्र जैसे बंदूक, पिस्टल, रिवाल्वर, भाला, दाव, लाठी डंडा आदि लेकर चलना भी निषेध है।

कुछ प्रमुख ईदगाह और मस्जिदों में बकरीद की नमाज का वक्त
जगह                                 वक्त
पीरवाला मदरसा                   सुबह 6:30 बजे
दिल्ली गेट बड़ी मस्जिद           सुबह 6:30 बजे
मदरसा महमूदुल मदारिस मसूरी  सुबह 7:00 बजे
मसूरी ईदगाह                      सुबह 7:45 बजे
मसूरी मदनी मस्जिद              सुबह 8:00 बजे
रफीकाबाद मस्जिद डासना      सुबह 8:00 बजे
सेक्टर-23 जामा मस्जिद        सुबह 8:30 बजे
विजयनगर ईदगाह                सुबह 8:30 बजे
ईदगाह इस्लामनगर               सुबह 8:30 बजे
डासना ईदगाह                    सुबह 9:00 बजे
मरकज मस्जिद कैलाभट्ठा    सुबह 9:30 बजे

कड़ी चौकसी
एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि बकरीद पर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कड़ी चौकसी रहेगी। सादे कपड़ों में 100 से ज्यादा पुलिसवाले लगाए जाएंगे। संदिग्ध लोगों की निगरानी की जा रही है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें