मोदीनगर थाने में प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन के सदस्य। संवाद
- फोटो : मुरैठी माइनर ओवरफ्लो होने से जलमग्न हुए खेत।
मोदीनगर। निवाड़ी मार्ग स्थित क्लासिक पिज्जा कैफे में प्रेमी युगल से मारपीट और अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने से गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात मोदीनगर थाना घेरा लिया।
आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पिज्जा संचालक को बचाने और निर्दाेष लोगों को फंसाने का आरोप लगाया है। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। एसएचओ ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
बीते 30 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में निवाड़ी रोड स्थित एक पिज्जा कैफे के केबिन में प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर भगवा गमछाधारी युवक आरोपी की पिटाई और उससे अभद्रता करते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। लोगोें ने प्रेमी युगल और मारपीट करने वालों पर कमेंट किए। मामला संज्ञान में आने के बाद उपनिरीक्षक मुनीमकांत की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया।