फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक; दो घंटे तक हंगामा

Sat, 21 Mar 2026 12:03 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

शनिवार को मुकीमपुर गांव में हनुमान चालीसा पाठ करने जा रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में उन्हें समझाकर वापस भेजा गया।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस और हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले के भोजपुर के गांव मुकीमपुर में शनिवार सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इससे बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ता निशांत त्यागी और शुभम शर्मा ने बताया कि गांव मुकीमपुर में ठाकुर गुलाब सिंह की समाधि है। आरोप है कि वहां गैर समुदाय के लोगों ने अवैध कब्जा कर अपना धार्मिक स्थल बनाया हुआ है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां ईद के अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया था। 

शनिवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांव मुकीमपुर में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे थे। भोजपुर पुलिस ने मुकीमपुर जा रहे कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोक लिया। इससे कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में थाने के बाहर खूब नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करने पर अड़े रहे। लगभग दो घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे एसीपी और तहसीलदार ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। गांव मुकीमपुर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाकर वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें