फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दरोगा पर रिश्वत लेने का आरोप लगा बजरंग दल ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दरोगा पर एक हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए निवाड़ी रोड चौकी पर हंगामा काटा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दरोगा ने रिश्वत नहीं देने पर बाइक सीज करने की धमकी दी। पुलिस ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं की किसी तरह समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बजरंग दल के पदाधिकारी शुभम शर्मा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार दोपहर मोदीनगर थाना क्षेत्र की निवाड़ी रोड चौकी पर पहुंचे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर हंगामा काटा और चौकी प्रभारी का घेराव कर दिया। शुभम शर्मा ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी निवासी अनुराग मंगलवार रात अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में बुदाना रोड गया था। रात को लौटते समय निवाड़ी रोड चौकी पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोक लिया। आरोप है कि बाइक के कागज पूरे नहीं होने पर दरोगा ने उससे पांच हजार रिश्वत मांगी और मांग पूरी न होने पर बाइक सीज करने की धमकी दी।
अनुराग ने एक हजार रुपये देकर दरोगा को किसी तरह मनाया। आरोप लगाया कि ऐसे पुलिसकर्मी योगी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने आरोपी दरोगा के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। काफी देर तक गहमागहमी होती रही। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक को रोका गया था। मौके पर बाइक के दस्तावेज नहीं थे। बाद में दस्तावेज प्रस्तुत करने पर बाइक को छोड़ दिया गया। दरोगा पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें