फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गल्ले से चोरी करने के आरोपी गार्ड की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरडीसी में संचालित एक कोरियर कंपनी के गोदाम के गल्ले से रुपये चुराने के आरोपी गार्ड दीपक चौधरी की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। मामला कवि नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि 12 अगस्त 2024 को अनिल कुमार ने थाना कवि नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका कोरियर ऑफिस आरडीसी में स्थित है। 12 जनवरी की सुबह जब वह ऑफिस पहुंचे तो एक लोड गाड़ी ऑफिस के सामने खड़ी थी। उसने ऑफिस के मालिक से बात की तो पता चला की गार्ड दीपक चौधरी अंदर है, लेकिन बाहर ताला लगा हुआ था। काफी देर तक शोर मचाने पर भी वह बाहर नहीं निकाला इसके बाद अनिल ने शटर का ताला तोड़कर अंदर देखा तो कैश का गल्ला टूटा हुआ था, उसमें से कैश गायब था। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी गार्ड दीपक चौधरी निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। दीपक चौधरी की ओर से जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार दशम की अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई, जिसे अदालत ने खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें