फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कृषि भूमि दिलाने के नाम पर महिला से सात लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मनोज देवी से शातिर ने कृषि भूमि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर सात लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मनोज देवी ने बताया कि रेवड़ा रेवड़ी गांव निवासी सुरेन्द्र से कृषि भूमि खरीदारी की बात हुई। भुगतान के बाद भूमि का बैनामा कर दिया। मनोज देवी ने भूमि की फर्द निकलवाई तो वह अंकित पुत्र वीरेंद्र निवासी हरियाणा के नाम दर्ज मिली। इसका सुरेंद्र ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि सुरेन्द्र ने धोखाधड़ी से जमीन का सौदाकर बेच दी। मनोज देवी ने रकम वापस मांगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। मनोज देवी ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की। मुरदनगर पुलिस ने कमिश्नर के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें