फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटालेः बहराइच के पूर्व सीएमओ और फार्मासिस्ट ने किया सरेंडर

Fri, 30 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनआरएचएम घोटाले में फंसे बहराइच के पूर्व सीएमओ और फार्मासिस्ट ने बृहस्पतिवार को सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें कि एनआरएचएम घोटाले के आरोपियों के सरेंडर करने का सिलसिला इन दिनों जारी है। बृहस्पतिवार को बहराइच में वर्ष 2009-10 के दौरान तैनात रहे सीएमओ डा. हरी प्रकाश और फार्मासिस्ट ज्ञान बिहारी तिवारी अपने-अपने अधिवक्ताओं को लेकर सरेंडर कर दिया।

सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह ने बताया कि बहराइच में एनआरएचएम के फंड से सरकारी अस्पताल के लिए खरीदी गई दवाइयों और मेडिकल किट में लाखों का घोटाला किया गया था। इस मामले में सीबीआई पूर्व में ही चार्जशीट कोर्ट में पेश कर चुकी है।
विज्ञापन


उधर, एनआरएचएम के ही एक मामले में लखनऊ के दवा कारोबारी जगमग श्रीवास्तव के परिजनों की अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। परिजनों का कहना था कि जगमग की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में उनके खिलाफ चलाया जा रहा केस बंद किया जाए। बहस पूरी होने के बाद सीबीआई विशेष न्यायाधीश ने जगमग के खिलाफ केस बंद करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें