फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक सातवें सेमेस्टर रिजल्ट में गाजियाबाद अव्वल

Sun, 30 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
aktu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। एकेटीयू की ओर सत्र 2016-17 के बीटेक  सातवें सेमेस्टर के जारी किए गए रिजल्ट में गाजियाबाद के इंजीनियरिंग कालेजों का फिर से दबदबा रहा है। शनिवार को घोषित हुए बीटेक सातवें सेेमेस्टर के रिजल्ट में गाजियाबाद के छह इंजीनियरिंग कालेजों ने  टॉप-20 में जगह बनाई है।
विज्ञापन


बगैर कैरी ओवर पेपर के 99.33 फीसदी रिजल्ट के साथ आरकेजीआईटीएम ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज ने 98.34 प्रतिशत रिजल्ट लाकर सूबे में पांचवां स्थान हासिल किया है।

बीटेक सातवें सेमेस्टर में 98.24 प्रतिशत रिजल्ट लाकर आरकेजीआईटी ने प्रदेश में छठवां, 97.99 प्रतिशत रिजल्ट के साथ एकेजी इंजीनियरिंग कालेज नौवें, 96.77 प्रतिशत रिजल्ट के साथ काइट इंस्टीट्यूट 19वें और 96.76 फीसदी रिजल्ट हासिल कर इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कालेज ने 20वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


इससे पहले बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर रिजल्ट में गाजियाबाद के सात इंजीनियरिंग कालेजों ने टॉप-20 में जगह बनाई थी। एबीईएस ईसी ने प्रदेश में पहला, काइट ने दूसरा, एकेजी ईसी ने तीसरा, इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कालेज ने आठवां, आईएमएस ईसी ने 11वां, आरकेजीआईटी ने 13वां और एबीईएस आईटी ने 15वां स्थान हासिल किया था।

एमसीए के रिजल्ट में टॉप-10 में गाजियाबाद के चार कालेज शामिल थे। एकेजी ने पहला, काइट ने चौथा, आईएमएस ईसी ने पांचवां और एबीईएस ईसी ने आठवां स्थान हासिल किया था। बीफॉर्मा के रिजल्ट में भी गाजियाबाद के कालेज टॉप पर रहे।

काइट की छात्रा प्रीति चौधरी ने बीफॉर्मा में पहला और छात्रा स्वाति ने दूसरा स्थान हासिल किया था। कई सालों से गाजियाबाद के कालेजों ने एकेटीयू में रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें