बुलंदशहर से सांसद डा. भोला सिंह भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के पिता के साथ करीब 15 मिनट बातचीत की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज है और आजम खान पीड़ितों के खिलाफ बयान दे रहे हैं। यह निंदनीय है। कानून व्यवस्था कायम करने में मुख्यमंत्री पूरी तरह फेल हैं।
गलत बयानी करने वाले आजम खान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उनसे पहले भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष मीना भंडारी, सुनीता ध्यानी और अन्य महिलाओं ने भी पीड़ित परिवार का हाल जाना।