गाजियाबाद में मसूरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के ऑटो के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से चोरी किए गए ऑटो को बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा।
गाजियाबाद में मसूरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के ऑटो के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से चोरी किए गए ऑटो को बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। एसीपी मसूरी सुनील कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई को थाना मसूरी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में एक ऑटो चालक को रोका, पूछताछ और जांच में पता चला कि ऑटो दिल्ली से चोरी किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह ऑटो करीब 2 दिन पहले दिल्ली से चोरी किया था और इसे छिपाकर रखा हुआ था। आज वह इसे बेचने के उद्देश्य से निकला था, लेकिन पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अभिषेक पिता का नाम जीवन सिंह निवासी ग्राम जलालपुर तालाब के किनारे, थाना कुन्दरकी मुरादाबाद बताया। बरामद ऑटो के सम्बंध में थाना जैतपुर जनपद साउथ ईस्ट दिल्ली में पहले से ही चोरी का मामला दर्ज है। मसूरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा चोरी किया आटो बरामद करने के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।