फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कमाई के चक्कर में यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं ऑटो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। बुधवार को ऑटो में आगे बैठकर जा रहे सिपाही की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत के बाद भी ऑटो चालक बाज नहीं आ रहे। ज्यादा कमाई के लालच में चालक प्रतिबंध के बावजूद आगे सवारी बैठाकर बेरोकटोक दौड़ रहे हैं।
व्यस्त चौराहों और अधिकारियों के दफ्तरों के सामने से भी इनकी आवाजाही हो रही है, लेकिन कोई रोक-टोक नहीं हो रही। बृहस्पतिवार को पूरे दिन ऑटो और ई-रिक्शा चालक आगे सवारी बैठाकर ढोते नजर आए। अमर उजाला की पड़ताल में कई प्रमुख मार्गों पर ऐसा ही दृश्य दिखा।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के बंथला-चिरौड़ी मार्ग पर ऑटो में आगे बैठकर जा रहे सिपाही सूरज ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद भी विभाग ने कोई सबक नहीं लिया।
विज्ञापन

यह है नियम: ऑटो और ई-रिक्शा में चालक के साथ आगे किसी सवारी को बैठाने की अनुमति नहीं है। पीछे तीन सवारियों को बैठाने का नियम है। साथ ही पीछे एक ओर सेफ्टी ग्रिल या गेट और दूसरी ओर भी गेट लगा होना अनिवार्य है, लेकिन सड़कों पर दौड़ रहे आधे से अधिक वाहनों में नियमों का पालन नहीं हो रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें