एक ऑटो चालक की अप्राकृतिक कृत्य करने से इनकार करने पर उसके ही दोस्तों ने मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को दिल्ली में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अप्राकृतिक कृत्य करने से इनकार करने पर दोस्तों ने पूजा कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति की मफलर से गला दबाकर हत्या की थी। हत्या के बाद व्यक्ति का शव दिल्ली में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने मामले में ट्रॉनिका सिटी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पूजा कॉलोनी में रहने वाला ऑटो चालक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी ट्रॉनिका सिटी थाने में दर्ज कराई थी। कुछ समय बाद ऑटो चालक का शव दिल्ली में मिला था। सब मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होना सामने आया था।
ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने टीम ने घटना का खुलासा करते हुए ऑटो चालक के दो दोस्त को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक ऑटो चालक को वह ऑटो में बिठाकर ले गए थे। ऑटो में दोनों दोस्तों ने मृतक से अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए बोला। ऐसा न करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दिल्ली में शव फेंक कर आरोपी वापस आ गए थे।