फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रंजिश के चलते ऑटो चालक की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र के विजय विहार कॉलोनी में मंगलवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते आफताब की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले ही विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

जीवन गेट कॉलोनी निवासी शकील अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनका बेटा आफताब (24) ऑटो चलाता था। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले आफताब का विजय विहार कॉलोनी निवासी कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। मंगलवार रात आफताब विजय विहार कॉलोनी पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों से फिर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई तो आरोपियों ने आफताब पर एक के बाद एक कई चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल आफताब को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आफताब के साथ हुई घटना की जैसे ही परिजन को जानकारी हुई तो घर में मातम छा गया। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी तो थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। जिन लोगों पर हत्या का आरोप है वह भी भागे हुए हैं। हालांकि अभी परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें