इंदिरापुरम। तेज रफ्तार कार सवार महिला ने नीति खंड-दो स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के पास ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मकनपुर न्याय खंड-तीन निवासी इमरान ने बताया कि उनका छोटा भाई कुरबान ऑटो चलाता है। 13 मई की शाम करीब पांच बजे वह स्वर्ण जयंती पार्क की ओर गया तो कार सवार महिला ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में कुरबान के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार को नंबर के आधार पर ट्रेस किया जा रहा है।