फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने दो को कुचला: गाजियाबाद में शादी समारोह में जा रहीं मौसी-भांजी को बस ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Thu, 18 Jun 2026 06:48 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

गुरुवार शाम साहिबाबाद में रोडवेज बस ने मौसी सर्वेश (45) व भांजी खुशी (12) को टक्कर मारी। दोनों की मौत हो गई। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोहन नगर क्षेत्र में साहिबाबाद डिपो के पास जीटी रोड को पार कर रहीं मौसी-भांजी को रोडवेज बस ने गुरुवार शाम टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने घायल दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित कत्तर मार्केट की रहने वाली सर्वेश (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके साथ बस की चपेट में आई उनकी भांजी दिल्ली के ही करन विहार स्थित बी 355 मकान में रहने वाली खुशी (12) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए साहिबाबाद आई थीं। फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल न कर पैदल ही सड़क को पार करते समय बस की चपेट में आ गईं। दोनों के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें