फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के बाद फूटा नसीम का नसीब: ससुर-देवर, ननदोई और सास ने ढाए जुल्म, रात 12 बजे की बर्बरता से सिहर गई महिला

Thu, 18 Jun 2026 06:42 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

नसीम ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। 14 जून को उन्होंने उसके छह वर्षीय बेटे रिहान को पीटा। विरोध करने पर नसीम का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर कम दहेज लाने का ताना देने, उसके छह वर्षीय मासूम बच्चे को पीटने और विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता नसीम पत्नी परवेज निवासी रफिकाबाद ने मसूरी पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसके ससुराल वाले उसे लगातार कम दहेज लाने का ताना देते हैं और गंदी-गंदी गालियां देते हैं। 

रात 12 बजे के करीब की मारपीट
आरोप है कि 14 जून की रात्रि करीब पौने बारह से साढ़े 12 बजे के बीच, ससुराल वालों ने पीड़िता के छह वर्षीय बेटे रिहान के साथ भी मारपीट की, पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपने बच्चे के साथ हो रही मारपीट और प्रताड़ना का विरोध किया, तो उसकी ननद इरम व समरीन, सास यासमीन और देवर रिहान उर्फ बल्लू ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

शोर-शराबा सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपियों ने उनके सामने भी पीड़िता की पिटाई जारी रखी, विवाद इतने पर ही नहीं थमा। पीड़िता के अनुसार, उसकी ननद इरम के पति राहत निवासी मसूरी को भी फोन करके बुला लिया गया। आरोप है कि राहत ने अन्य ससुराल वालों के साथ मिलकर पीड़िता को बुरी तरह पीटा, उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और उसे मारते हुए घर से बाहर गली में ले गए। 

इसी दौरान ननद इरम और उसके पति राहत ने बलपूर्वक पीड़िता के गले से दो तोले की सोने की चेन भी लूट ली। पीड़िता का आरोप है कि ननद का पति राहत एक नंबर का आवारा, गुंडा और बदमाश किस्म का व्यक्ति है, वह मुझे, मेरे पति और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर गया है।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने पुलिस को 112 पर सूचना दी, पुलिस टीम को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता नसीम ने पुलिस को सास यासमीन उर्फ चुन्दो, ससुर वाजिद, ननद इरम व समरीन, देवर रिहान और ननदोई राहत के खिलाफ शिकायत देकर प्राथमिक दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसीपी मसूरी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें