फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भांजे की शादी में शामिल होने गईं मामी व आठ वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। संभल जनपद के हरगोविंदपुर निवासी भांजे सूरज की शादी में शामिल होने गईं खुर्जा निवासी 20 वर्षीय मामी मधु और उनके आठ माह के बच्चे गणेश की भी मेरठ-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार रात हुए हादसे में मौत हो गई। सूरज के मामा देवा का गंभीर हालत में अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से खुर्जा के बारादरी मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। शनिवार शाम को घर पर शव पहुंचते ही परिवार के लोग बिलख उठे।
विज्ञापन

शिकारपुर क्षेत्र के धामनी गांव निवासी पूनम ने बताया कि उनका मायका खुर्जा के बारादारी मोहल्ले में है। उनकी सबसे बड़ी बहन संतोष संभल के हरगोविंदपुर में रहती हैं, जिनके बेटे सूरज (20) की चार जुलाई को शादी थी। इसी के चलते पूनम के पिता हुकुम सिंह, भाई देवा, भाभी मधू (20), आठ माह का भतीजा गणेश और परिवार के अन्य सदस्य तीन जुलाई की शाम को भात लेकर गए थे। पूनम ने 15 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। इसके चलते उनका परहेज चल रहा था। वह खुर्जा में घर पर ही रुक गई थीं।
शुक्रवार देर रात को सूचना मिली कि मेरठ बदायूं हाईवे पर सड़क हादसे के दौरान बरात की कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार पूनम का भांजा व दूल्हा सूरज, भाभी मधु, भतीजा गणेश और पांच अन्य लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, देवा गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पूनम स्तब्ध रह गई। घर में अकेली ही थी और नवजात बच्ची को पकड़कर फूट फूटकर रोने लगी। शनिवार शाम चार बजे पोस्टमार्टम के बाद मधु और शाम छह बजे के बाद बच्चे गणेश का शव घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें