फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 20 नवंबर को

Tue, 15 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 20 नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए एनएच-24 पर आध्यात्मिक नगर स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


9वीं-10वीं के स्टूडेंट्स की परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.30 बजे की पाली में जबकि 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स की छात्रवृत्ति परीक्षा 20 नवंबर को ही दोपहर 02 बजे से 3.30 बजे की पाली में होगी। आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज में गाजियाबाद के साथ हापुड़ के स्टूडेंट्स भी परीक्षा में शामिल होंगे।

छात्रवृत्ति परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड ई-मेल से डाउनलोड करने में परेशानी पेश आ रही हो, वे लिंक http://www.amarujala.com/atul-maheshwri-chhatravritti-2016 पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले इस लिंक को गूगल में डालकर सर्च करने पर आपके सामने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 लिखी हुई वेबसाइट का लिंक खुलेगा। इस लिंक से वेबसाइट ओपन करने पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो ऑप्शन लिखे आएंगे।

पहले में ई-मेल आईडी डालने या दूसरे में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर आप नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करें। उसके बाद नीचे नाम चुनने को कहा जाएगा, क्योंकि एक ही नाम के कई विद्यार्थी हो सकते हैं।

जैसे ही आप अपना नाम चुनेंगे, उसके नीचे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें लिखा जाएगा। जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। आप उसका प्रिंट ले लें।

दृष्टिहीन लेकर आ सकते हैं राइटर
जिन सेंटरों पर दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर को भी अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें