फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ने बढ़ाया आत्मविश्वास: हिमांशु

Sat, 27 Aug 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना का लाभ 2015 में हासिल कर चुके छात्र हिमांशु राठौर ने एक बार फिर से आवेदन किया है। उन्होंने अपने साथ ही अपने दोस्तों को भी इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कराया है।
विज्ञापन


हिमांशु ने बताया कि छात्रवृत्ति मिलने से उनके हौसले बुलंद हो गए हैं। उन्हें लगता है कि अब उच्च शिक्षा हासिल करने में उन्हें कोई बाधा नहीं झेलनी होगी। हिमांशु को उम्मीद है कि उसे इस बार भी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

हिमांशु का कहना है कि उसने अपने अन्य दोस्तों को भी इस बार आवेदन करने को कहा है। बता दें कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने को अब महज चार दिन शेष बचे हैं। विद्यार्थी यदि 31 अगस्त तक आवेदन नहीं करते तो छात्रवृत्ति के इस मौके से चूक जाएंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हासिल करने के बेहतर मौका देता है। इस बार आवेदन करने की प्रक्रिया बदली गई है। हार्ड फार्म की बजाय विद्यार्थियों को आनलाइन आवेदन करना होगा।

छात्रों को आवेदन कराने के लिए कालेज प्रशासन भी सहयोग करेगा। छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थी का पिछली परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। साइबर कैफे से भी विद्यार्थी अमर उजाला की साइट पर आवेदन कर सकते हैं।

अमर उजाला की साइट पर छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन केसाथ ही विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत मेल आईडी भी बनानी होगी। छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने का छात्रों के पास 31 अगस्त तक का समय है।

30 से 50 हजार की मिलेगी छात्रवृत्ति
नौवीं और दसवीं के सफल विद्यार्थियों को 30-30 हजार और 11वीं 12वीं के सफल विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 50 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। यह राशि छात्रों के आगे की पढ़ाई में सहयोग के तौर पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें