गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोसी युवक घर में युवती को अकेले देख दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।
युवती ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके घर आता-जाता था। घर के कामों में भी वह मदद कर देता था। शनिवार को दिन में मां किसी काम से बाहर गईं थीं। तभी आरोपी घर के अंदर घुस गया और उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। तभी उनकी मां आ गईं तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।