फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो सोसायटियों के दानपात्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की एससीसी हाइट्स व एसजी ग्रैंड सोसायटी में बने मंदिर से चोर दो दानपात्र चोरी कर ले गए। लोगों ने दानपात्र में लाखों रुपये होने की संभावना जताई है। एओए के पदाधिकारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

एससीसी सोसायटी में एक दानपात्र मंदिर के पीछे पड़ा मिला है। इसके अलावा एसजी ग्रैंड सोसायटी में भी चोर दीवार फांदकर अंदर घुसा और मंदिर का दानपात्र चोरी कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोर कृष्णा एंक्लेव की तरफ से दीवार फांदकर अंदर आया था। रेजिडेंट्स ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। पुलिस को शक है कि एक ही गिराेह के सदस्यों ने इन घटनाओं को अंजाम दिया है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दानपात्र में कितनी नकदी थी अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जल्द घटनाओं को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें