फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में खींचकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्रांतर्गत एक गांव में पांच वर्षीय कक्षा एक की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के पिता ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पांच वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान युवक ने बच्ची को बुलाकर दुकान से नहाने का साबुन लाने के लिए रुपये दिए। बच्ची साबुन लेकर युवक के घर गई। युवक ने बच्ची को घर के अंदर खींच लिया। उस समय उसके घर में कोई नहीं था। युवक ने बच्ची को पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह छूटकर अपने घर पहुंची और अपने पिता को घटना की जानकारी दी। एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें