फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस चौकी से लौट रहे व्यक्ति को अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर क्षेत्र में कार सवारों ने पुलिस चौकी से लौट रहे व्यक्ति को मारपीट कर अगवा करने का प्रयास किया। सूझबूझ के कारण व्यक्ति बच गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कृष्णापुरा कॉलोनी निवासी महेन्द्र पायल का संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। बताया गया कि इसी सिलसिले में वह बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे भोजपुर के कलछीना चौकी पर गए थे। आरोप है कि वहां से लौटते समय कार सवार मारपीट कर उन्हें जबरन कार में डालने लगे। महेन्द्र ने साहस का परिचय देते हुए उनका मुकाबला किया और शोर मचा दिया। शोर होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें