फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बीच-बचाव करा रहे दुकानदार को कार से रौंदने का प्रयास, दोनों घुटने फ्रैक्चर, देखें बर्बर पिटाई का वीडियो

Mon, 29 Jun 2026 08:39 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

मोदीनगर में एक युवक को बचाने पर दुकानदार दिनेश को हमलावरों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए पीटा। उसे कार से रौंदने का प्रयास किया, जिससे दिनेश के दोनों घुटने फ्रैक्चर हो गए। पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
मारपीट करते हमलावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव सीकरी कलां के समीप एक युवक को हमलावरों से बचाना दुकानदार को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने दुकानदार दिनेश को जातिसूचक शब्द कहते हुए पीट दिया और उसे कार से रौंदने का प्रयास किया। कार चढ़ने के कारण दुकानदार दिनेश के दोनों घुटने फ्रैक्चर हो गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन



गांव सीकरी कलां निवासी मुकुल के अनुसार दो दिन पूर्व उनके भाई दिनेश कुमार दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। रास्ते में कार सवार आरोपी एक युवक को लाठी डंडों से बेरहमी से पीट रहे थे। दिनेश ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इस पर आरोपी भड़क गए और उन्होंने जातिसूचक शब्दों को प्रयोग कर दिनेश को गाली-गलौज की। 
विज्ञापन

आरोपियों ने दिनेश की बेरहमी पिटाई कर दी। गुस्साए आरोपियों ने दिनेश को कार से रौंदने का प्रयास किया। कार चढ़ने से दिनेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दिनेश कुमार के दोनों घुटनें फ्रैक्चर हो गए। मुकुल ने थाने में घटना की तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें