फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: विधायक के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे संजीव शर्मा; चालक नवीन को आई चोटें, हिरासत में शाहनवाज

Tue, 20 Oct 2026 12:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में जागरण के कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक संजीव शर्मा के काफिले पर संदिग्ध युवकों ने ईंट फेंक दी। घटना में विधायक के चालक नवीन को चोट आई है। गनीमत रही कि विधायक कार्यक्रम में जाने के कारण सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
सदर विधायक का चालक नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में जागरण के कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक संजीव शर्मा के काफिले पर संदिग्ध युवकों ने ईंट फेंक दी। घटना में विधायक के चालक नवीन को चोट आई है। गनीमत रही कि विधायक कार्यक्रम में जाने के कारण सुरक्षित बच गए। घटना के बाद शोर सुनकर विधायक समेत कई लोग पास में बने दो मंजिला मकान में पहुंचे। 

विज्ञापन


विधायक के अनुसार, दो युवकों ने दो ईंटें फेंकी थीं। इनमें से एक कार पर लगी, जबकि दूसरी चालक नवीन को जा लगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कमरे में एक कालीन और करीब आठ से दस ईंटें पड़ी मिलीं। मामले में उन्होंने विजयनगर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस शिकायत के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

एसीपी कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि इस मामले में शाहनवाज नाम के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। वह ऑटो चालक है मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें