फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी पर गलत नजर रखने वाले ममेरे भाई पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर ममेरे भाई ने अपने फुफेरे भाई पर सरेराह हथौड़े से सिर में कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई पुलिस ने घायल से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि पुराने विजयनगर में रिक्की अपने परिवार के साथ रहता है। पड़ोस में ही रिक्की का फुफेरा भाई निशांत उर्फ भूरा भी अपने परिवार के साथ रहता है। बताया कि रिक्की को शक है कि फुफेरा भाई निशांत उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखता है। बृहस्पतिवार की दोपहर जब निशांत किराना की दुकान से सामान ले रहा था, इसी दौरान रिक्की ने निशांत के सिर में लकड़ी के हथौड़े से कई प्रहार किए और हत्या की धमकी दी। आसपास के लोगों ने रिक्की को समझाबुझाकर शांत किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने रिक्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें