फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ कुर्की का आदेश, कोर्ट में पेश नहीं होने पर कार्रवाई; जानें मामला

Thu, 19 Nov 2026 12:01 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ कुर्की आदेश जारी किया गया है। यह कार्रवाई 2018 के साहिबाबाद मारपीट और गाली-गलौज के मामले में अदालत में पेश न होने पर की गई है।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2018 के मारपीट और गाली-गलौज के मामले में नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने लगातार पेशी पर अनुपस्थित रहने के मामले में 17 नवंबर को उनके खिलाफ घर की कुर्की का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद से संबंधित है। इस मामले में धर्मेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि समारोह के दौरान मारपीट और गाली-गलौज की गई थी।

सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान चंद्रशेखर आजाद अदालत में उपस्थित नहीं हुए। उनके अधिवक्ता की ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। बचाव पक्ष की ओर से बताया गया कि सांसद मुंबई में संसदीय कार्यसमिति की पहले से निर्धारित बैठक में शामिल होने के कारण अदालत नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद अदालत ने उनके खिलाफ कुर्की संबंधी आदेश जारी कर दिया। मामले में अगली सुनवाई के लिए आठ दिसंबर की तारीख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें