फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कहीं एबीसी वायर में ठोंक दी कील तो कहीं मीटर से पहले लगाया कट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम की तमाम कोशिशों के बावजूद बिजली चोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। कहीं एबीसी (एरियल बंच्ड केबल) वायर में कील ठोंककर, कहीं मीटर के तार में कट लगाकर तो कहीं भूमिगत लाइन बिछाकर बिजली चाेरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। बुधवार को लोनी में तीन संविदाकर्मियों की मदद से भूमिगत लाइन बिछाकर बिजली चोरी का मामला पकड़ में आया तो अधिकारियों ने उसे बर्खास्त करते हुए एक एसडीओ और जेई को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जानकारी मिली।इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम को मौके पर भेजा गया। बुधवार को टीम ने वहां जाकर देखा तो गार्डन नगर कालोनी में 30 घर, हाजी खलील कालोनी में 18 घर और मुस्कान गार्डन कालोनी के आठ घरों में जमीन के अंदर केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। जांच करने पर इसमें क्षेत्र में तैनात तीन संविदाकर्मी इखलाक अली, रजी उल्लाह व खालिद की संलिप्तता भी सामने आई। तीनों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा लापरवाही मिलने पर एसडीओ अशाेक विहार रघुवीर शरन और जेई बलराम नगर द्वीतीय सनी देवल को निलंबित कर दिया गया।

कैलाभट्ठा में मिला था केबल में कील
कुछ दिन पूर्व बिजली चोरी रोकने के लिए कैलाभट्ठा व अन्य इलाकों में एबीसी वायर लगाए गए थे लेकिन चेकिंग के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें चोरों ने केबल में कील ठोंक दिया था। एबीसी वायर को काटना या उस पर से तार की परत को हटाना मुश्किल होता है। ऐसे में परत को हटाने की बजाय तार में लोहे की कील ठोंककर बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन


मीटर के पास मशीन लगाकर कर रहे थे बिजली चोरी
खंड एक अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि पिछले दिनों जांच के दौरान कई मामले ऐसे पकड़ में आए जिसमें मीटर के पास एक एमसीबी और कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। जांच के बाद मीटर की एमआरआई कराई गई तो पता चला की उपभोक्ता सुबह और शाम में मीटर के पास लगी एमसीबी को बंद कर देता था। जिससे भवन को तो बिजली मिलती थी, लेकिन मीटर में रीडिंग शो नहीं करता था।
विज्ञापन


2017 से अब तक पकड़े गए मामले बिजली चोरी के मामले
गाजियाबाद जोन एक 16144
गाजियाबाद जोन दो 8831
गाजियाबाद जोन तीन 11855
लोनी 17598
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें