बृजविहार में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने उड़ीसा सेवा समिति के साथ मिलकर रक्तदान शिविर और हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। इसमें सभी वर्ग के लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। कैंप में महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
बृजविहार के सी ब्लॉक स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और उड़ीसा सेवा समिति ने रक्तदान शिविर लगाया। एमएमजी के ब्लड बैंक के डॉक्टरों की टीम ने ब्लड एकत्रित किया। साथ ही लोगों को रक्तदान के महत्व को भी बताया।
कैंप में 120 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया, जिसमें महिलाओं ने भी रक्तदान किया। अन्य कालोनियों से भी लोग रक्तदान करने पहुंचे। कैंप का उद्घाटन एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ परामर्श दत्ता डा. संदीप पंवार ने किया।
शिविर में करीब 350 लोगों ने अपना हेल्थ चेकअप कराया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने ईसीजी, ब्लड शुगर, बीपी आदि के टेस्ट भी किए। डा. विनोद कुमार, डा. आसिफ, अरुण तोमर, धीरू अंबानी, रमेश, दीपक, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।
क्या बोले महादानी
रक्तदान महादान होता है। लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। रक्तदान से आप किसी की जिंदगी बचा सकते हैं।
- सुब्रतो, बृज विहार
रक्तदान के लिए हमेशा ही तैयार रहता हूं। जब भी कहीं रक्तदान शिविर लगाता है, तो रक्तदान के लिए जाता है। अब तक कई बार रक्तदान कर चुका हूं।
- अशोक कुमार, बृजविहार
अखबार के माध्यम से रक्तदान शिविर की जानकारी मिली थी। अमर उजाला के माध्यम से एक बार फिर से रक्तदान करने का मौका मिला।
- विवेकानंद, बृजविहार